Breaking News

बक्सर-चौसा NH -319A फोरलेन बाईपास का रास्ता साफ:1060.16 करोड़ खर्च होंगे

केंद्र सरकार ने बक्सर जिले में NH-319A के दूसरे पैकेज चौसा-बक्सर को मंजूरी दे दी है। साथ ही इस सड़क में चार लेन बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस मद में 1060.16 करोड़ खर्च होंगे। जिसकी जनकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद ट्वीट कर दी है।जिससे बक्सरवासियों में काफी हर्ष है।बक्सर चौसा के रास्ते वराणसी होते हुए दिल्ली जाने के भी लोगो को काफी सहूलियत मिलेगी।null

अपने ट्वीट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार के बक्सर जिले में एनएच 319 ए पर चौसा- बक्सर (पैकेज 2) 4-लेन बाईपास के निर्माण के लिए ईपीसी मोड के तहत 1060.16 करोड़ की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। यह ग्रीनफील्ड यानी नई सड़क होगी। यह सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बक्सर-वाराणसी ग्रीनफील्ड मार्ग को जोड़ेगा। केंद्र की मंजूरी मिलते ही अब इस सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इसका टेंडर और फिर निर्माण शुरू होगा।

बक्सर सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा चौसा -बक्सर सड़क को मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।कहा कि इस सड़क को लेकर लगातार प्रयासरत थे। सड़क की मंजूरी मिलने पर जिले में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.