कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के खतरे को देखते हुए राजधानी का दिल कहे जाने वाले गांधी मैदान को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. इस दौरान मॉर्निंग वाक पर भी पा’बंदी रहेगी. डीएम कुमार रवि (DM Kumar Ravi) ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के विस्तार हो रहे दायरे के बीच जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है.
बता दें कि पटना का इस्कॉन मंदिर भी शुक्रवार से बंद कर दिया गया है. वहीं पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनाने के लिए मिलने वाला अपॉइन्टमेंट भी बंद कर दिया गया है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियातन 21 मार्च को होने वाली पासपोर्ट अदालत भी रद्द कर दी गई है.

50 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक
इससे पहले गुरुवार को जिला प्रशासन ने पटना शहर में एक साथ 50 लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी थी. पटना जिले में कहीं भी धरना-प्रदर्शन आदि नहीं करने का आदेश दिया गया है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि भी’ड़भा’ड़ वाले इ’लाकों में जाने से परहेज करें.
प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि अपने-अपने घरों और आसपास के इलाकों की सफाई रखें. कीटना’शक का छिड़काव करें और जो जरूरी सामग्री है उसे लेने के लिए ही बाजार में जाएं.
एडीएम विधि-व्यवस्था कन्हैया प्रसाद के अनुसार WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसी के आधार पर भी’ड़भा’ड़ वाले इ’लाकों पर नजर रखी जा रही है. बाजार में जहां भीड़ अधिक होने की संभावना है वहां अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लोगों को एक साथ काफी संख्या में एकत्रित नहीं होने दें.

कोरोना को महामारी घोषित किया गया
गौरतलब है कि कोरोना महामारी घोषित होने और इस बारे में अधिनियम लागू होने के बाद निर्देश आया है कि शादी विवाह को छोड़कर कहीं भी 50 व्यक्ति के एक जगह एकत्र नहीं हो सकते है. साथ ही सभी जिलों में शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर को एक 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है.



Leave a Reply