मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, मुजफ्फरपुर के रास्ते कोलकाता की ओर जाने वाली काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी। इसके अलावा, कोलकाता की ओर जाने वाली सभी ट्रेने बुधवार को रद्द रही।
इस कारण कोलकाता, हावड़ा व सियालदह जाने वाले हजारों यात्री जंक्शन से लौट गए। काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस, रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस, गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस व मुजफ्फपुर से कोलकाता जाने वाली तिरहुत एक्सप्रेस भी रद्द रही।
बताया गया कि यह ट्रेन 16 सितंबर तक रद्द रहेगी। पश्चिम बंगाल के शक्तिगढ़ में अतिरिक्त लाइन निर्माण कार्य को लेकर हावड़ा आदि जगहों से जुड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन रद्द होने से कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। बताते चले कि मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से हजारों यात्री रोजाना पश्चिम बंगाल की ओर सफर करते है।



Leave a Reply