भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच सीएम कमलनाथ ने अपना इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वह आज राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। फिलहाल वह राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच चुके हैं। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंनेकहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का बहुमत दिया था। लेकिन भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा दिया। लेकिन जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

LIVE MP Government Floor Test News:
– इस बीच मध्य प्रदेश के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने कमलनाथ के इस्तीफे की घोषणा के बाद कहा है कि मैंने कहा था कि जब तक कमलनाथ हैं, मैं उनका समर्थन करता रहूंगा। लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों, उनके विकास और श्रमिकों का सम्मान है। मुझे लगता है कि अब नेतृत्व की अनुपस्थिति में यह संभव नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि निर्दलीय विधायक होने के नाते, अब मेरे पास और कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अपने लोगों के विकास के लिए जो नई सरकार बनेगी, उसका समर्थन करने के लिए। मैंने उनसे(भाजपा) से बात की है।
– इस बीच दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार नई दुनिया के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को नेता चुना गया है।
– दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार नई दुनिया के मुताबिक मुख्यमंत्री कमल नाथ राज्यपाल को इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Input: Dainik Jagran



Leave a Reply