बेगूसराय में एनएच 28 पर हुए गोलीबारी की घटना में मृतक चंदन के दाह संस्कार से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उसके अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान गिरिराज सिंह भावुक हो गए और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। मीडिया द्वारा जब पूछा गया उनसे कि मृतक चंदन का क्या कसूर था कि अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी तो उन्होंने कहा कि मृतक चंदन का कसूर था कि वह बेगूसराय में पैदा लिया मृतक चंदन का कसूर था कि वह जंगल राज के समय बेगूसराय में मौजूद था।



शव यात्रा में शामिल हुए गिरिराज सिंह।
गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिला के अंदर इस प्रकार की घटना होने से जिलावासी सहम गए हैं। अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होता दिख रहा है। नीतीश बाबू की यही जनता राज की परिभाषा है। उनके आवाज लड़खड़ाने लगे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।
सिमरिया से बुलेट पर बैठ कर भाजपा कार्यकर्ताओं के संग निकले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हर हर महादेव चौक पहुंचकर सड़क जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार से चंद मिनट बातचीत की। इसके बाद वह बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायलों से मुलाकात किया है।



Leave a Reply