BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BreakingNews: आज पूरे विवि फीडर की बिजली सात घंटे रहेगी बंद…

आइपीडीएस योजना के तहत जर्जर तार बदलने, केबलिंग करने, पोल गाड़ने, ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को पांच से आठ घंटे बिजली बन्द रहेगी। शहरी वन व टू के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गर्मी से पूर्व बिजली मेंटेनस के काम को लेकर बिजली बन्द हो रही है।

आज यहां बन्द रहेगी बिजली:-
• मझौलिया रोड, विवि क्षेत्र, शिवपुरी, जयप्रभा नगर, प्रभात तारा स्कूल रोड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक.
• बालुघाट के जंगली माई स्थान रोड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक.
• बैसाखी टोला, रंग गली, संगम चौक, सोडा गोदाम चौक, पावरिया टोला में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक.
• खादी भंडार चौक, निराला नगर, मस्जिद चौक, कैलाश सीमेंट के पास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक.
• अगले 23 मार्च तक जीरोमाइल, अहियापुर क्षेत्र, शेखपुर, अखाड़ाघाट रोड में रात 10 बजे से अहले सुबह 3 बजे तक.
• लेप्रोसी मिशन ट्रांसफॉर्मर की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक.
• मिठनपुरा थाना, जेल चौक, मालीघाट इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक.
• पोखरिया पीर, बाबू साहेब, सिद्धार्थपूरम में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक.
• पारुल पैकेजिंग से शेरहा मंदिर, कृष्णा फर्टिलाइजर, एसएनएस कॉलेज, लेप्रोसी मिशनरी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बन्द.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.