सीवान जिले में एक पेट्रोल पंप के मालिक की पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है की पेट्रोल पंप के मालिक अपनी गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें शराब का सप्लायर बताते हुए जबरदस्त पिटाई की। जिसका आरोप नौतन थाने के एसआई विजय सिंह तथा एक अन्य पुलिसकर्मी मुकेश कुमार के ऊपर लगा है। पेट्रोल पंप माली की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के चितमठ गांव निवासी स्व. किशुन यादव का 38 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है।जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप
पेट्रोल पंप के मालिक मुकेश यादव ने बताया कि मैरवा धाम पेट्रोल पंप से रुपये लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही बंका मोड़ पास किया तभी थोड़ी दूर आगे जाने पर बदली मोड़ की तरफ से उजली रंग की बोलेरो गाड़ी उनके गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इतने में उस गाड़ी से 5 की संख्या में लोग बाहर निकले और पूछताछ करते हुए बोरा में रखे सिक्के देखकर पूछा कि यह किसका है तो मैंने बताया कि पेट्रोल पंप का कलेक्शन है। एक झोला में 2 लाख 60 हजार रुपये था। उसके बाद गाड़ी का कागज मांगते हुए कहा कि टाइट बोलते हो। फिर उन्हें गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल और दारू सप्लायर बताते हुए जमकर पिटाई कर दी।आरोपी आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जो झोला में 2 लाख 60 हजार रुपया था उसे लेकर चले गए।
माले विधायक ने की कार्रवाई की मांग
इधर पेट्रोल पंप के मालिक मुकेश यादव के पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई और पैसे लेकर जाने के आरोप में जीरादेई माले विधायक अमरजीत कुशवाहा ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कहते हैं एसडीपीओ
सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। आरोप लगा है तो जांच कराई जाएगी। दोषी कोई भी हो कार्रवाई सुनिश्चित है।






Leave a Reply