रोहतास में एक युवक दुर्गा मंदिर के ऊपरी मंजिल पर चढ़ एक युवक नीचे कूद आत्महत्या की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची पर युवक मानने को तैयार नहीं था। बाद में कुछ लोग मंदिर के पिछले हिस्से से ऊपर पहुंचे और युवक को पकड़ नीचे उतारा।
युवक विक्षिप्त की तरह हरकत कर रहा था। घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की शनिवार की है। पर इसका वीडियो सोमवार को विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल हो गया।
युवक ने अपना नाम मनोज बताया। लेकिन पिता का नाम या अपना पता भी नहीं बताया। युवक को विक्षिप्त जैसी हरकते देख स्थानीय लोगों ने उसे डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया। युवक को बचाने वालों में शामिल स्थानीय निवासी चंदन कुमार ने बताया कि युवक को मंदिर से हटाने के बाद वह विक्षिप्त से हरकत कर रहा था। ऐसे में लोगों ने उसे चेतावनी देते हुए मारपीट कर भगा दिया।



Comment here