Breaking NewsCRIMESTATE

गजब! दहेज के लिए पत्नी को तीन त’लाक देने के बाद नाबालिग साली को ले भागा युवक…

पत्नी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रता’ड़ित करने, तीन तलाक देने और नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में कहलगांव थाना क्षेत्र के महिषामुंडा गांव के मो. सौकत की पुत्री बीबी नसीमा ने भागलपुर में डीआईजी से मिलकर अपनी व्यथा लिखित दी। इसके बाद डीआईजी की अनुशंसा पर बुधवार को कहलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

बीबी नसीमा ने आरोप लगाया है कि बेलदौर खगड़िया के मो. शाबिर से पांच साल पहले निकाह हुआ था। उसे दो बच्चे भी हैं। लेकिन पति समेत ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। छह मार्च को ग्रामीणों के समक्ष तीन तलाक दे दिया गया। उसके बाद पति ने दोनों बच्चों के साथ मुझे मायके पहुंचा दिया।

13 मार्च को पति रहे शाबिर ने मेरी 12-13 साल की बहन को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगा ले गया। परिजनों ने जब पता करने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उसने उक्त लड़की से शादी रचा ली होगी। बीबी नसीमा ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खि’लाफ कां’ड दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.