बिहार की बेटी और आरा की बहू ने प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपए जीते हैं। अपने तमाम सपनों को संजोए KBC की हॉट सीट तक पहुंचने वाली रजनी मिश्रा ने दो लाइफ लाइन यूज करने के बाद यह रकम जीती। तीसरी लाइफ लाइन को उन्होंने 75 लाख के लिए पूछे गए सवाल के लिए यूज किया, लेकिन जवाब में संशय होने की वजह से 50 लाख ही लेकर गेम से छोड़ दिया
रजनी मिश्रा से पूछा गया 75 लाख रुपए का सवाल था- किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया था? इसके लिए चार ऑप्शन जोहान्सबर्ग, कुआला लंपुर, टोक्यो और कोपेनहेगेन दिए गए थे। इसके जवाब में जोहान्सबर्ग और कोपेनहेगेन के बीच कंफ्यूजन था। फोन अ फ्रेंड से भी सही जवाब नहीं मिला तो आखिरकार उन्होंने गेम क्विट कर दिया। इस सवाल का सही जवाब था- कोपेनहेगेन। इसके पहले रजनी ने महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए हर एक सवाल का जवाब बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ दिया।




हॉट सीट पर रजनी।
जीत को भोजपुर वासियों के नाम किया
रजनी ने जीत के लिए तमाम भोजपुर वासियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वे उन तमाम लोगों का प्रतिनिधित्व KBC के मंच पर कर रही थी, जिनके दिलों में वहां तक जाने की तमन्ना थी। वे उन लोगों की प्रतिनिधि थीं। जिनका वहां जाना एक सपना था।
रजनी ने कहा कि उनके द्वारा अर्जित ज्ञान ने KBC के सवालों का जवाब जरूर दिया, लेकिन हजारों लोगों की आशा बनने के बाद भोजपुरवासियों की दुआओं का असर था कि वे इस जीत को हासिल कर सकी हैं। बिग बी से कहा कि यह उनके जीवन की पहली कमाई है। आज तक उन्होंने इसके अलावा कहीं जॉब या किसी अन्य तरीके से पैसा नहीं कमाया है। इसलिए यह रकम बहुत मायने रखती है।

इंजीनियर पति गोपाल तिवारी के साथ रजनी।
सफलता के पीछे पति का योगदान बताया
रजनी ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने पति और ससुराल वालों को दिया है। उन्होंने कहा कि पति गोपाल तिवारी अगर न होते तो वे कुछ नहीं कर पाती। गोपाल एक दीवार की तरह हर वक्त खड़े रहे और दो बच्चों को मेरी अनुपस्थिति में संभालते रहे।
बता दें कि गोपाल RITES में एक सीनियर इंजीनियर हैं। वर्तमान में वे दुर्गापुर में रहते हैं। लेकिन मूल रूप आरा के पकड़ी के रहने वाले हैं।
रजनी ने महानायक के बारे में बताई कुछ दिलचस्प बातें
रजनी मिश्रा ने कहा कि हम जैसे छोटे शहर के लोगों के लिए तो अमिताभ बच्चन को देख लेना ही बड़ी बात होगी। हम लोगों को दस दिनों तक नींद भी नहीं आयेगी। ऐसा ही अनुभव मेरा उनके साथ रहा।
कहा कि वो पहले तो आपको नॉर्मल फील कराते हैं। ताकि आपको ना लगे कि आप सदी के महानायक के साथ बैठे हैं। आपसे वो बात करेंगे, आपके परिवार के बारे में बात करेंगे और आपको हंसाएंगे, ताकि आप बेहतर फील करें। उनका यह प्रयास रहता है कि आप हर तरफ से कंफर्टेबल फील करें।
बिग बी ने की रजनी की तारीफ
रजनी ने बताया कि मैं जब भी कोई बात करती थी तो वो मेरी सब बातों की तारीफ कर रहे थे। जो मेरे लिए बहुत प्राउड फील करने वाला समय था। सबसे अच्छा पल मेरे लिए तब हुआ, जब मैं अभिताभ सर के साथ रॉयल वॉल की तरफ गई और सर के साथ तस्वीरें क्लिक हुई। फिर सर ने हाथ मिलाया। वो पल मेरे लिए बहुत बड़ा पल था। इस लम्हे को मैं शब्दों से बयां नहीं कर पा रही हूं और मैं बहुत खुश हूं।



Leave a Reply