बांका में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के पास से करीब दो हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया है। खनन विभाग की टीम ने सदर थाने की पुलिस के साथ संत मैरी मध्य विद्यालय निपनिया दुधारी, बांका के पीछे करीब 2000 सीएफटी डंप बालू को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद बालू तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
खान निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि संत मैरी मध्य विद्यालय निपनिया दुधारी, बांका के पीछे डंप करीब 2000 सीएफटी बालू का उठाव किया जा रहा है। इसे पथरा धर्म कांटा में सुरक्षित रखा गया। छापेमारी के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। पुलिस और खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
लगातार की जा रही कार्रवाई
जिले में बालू तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। रजौन, अमरपुर समेत अन्य जगहों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर खनन विभाग की टीम यह कार्रवाई कर रही है। रजौन के कई घाटों से चोरी-छुपे हो रहे बालू के उठाव पर पूरी तरह अभी रोक लग गया है।



Leave a Reply