Breaking News

बेतिया में राशन लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास:जनवितरण दुकानदार समेत 7 के विरुद्ध FIR, जांच में जुटी पुलिस

बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में राशन लेने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटनाए 11 अगस्त की है। मामले में महिला ने कोर्ट परिवार दायर कर नरकटियागंज शिकारपुर थाने में गुरुवार को एफ आई आर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में महिला ने जनवितरण दुकानदार कन्हैया कुमार समेत अनूप कुमार, दिलीप कुमार, साहब कुमार, संदीप कुमार आदि को आरोपित किया है।null

महिला ने एफआईआर में बताया है कि वह राशन का उठाव करने कन्हैया कुमार के जनवितरण दुकान पर गई थी। आरोपी दुकानदार ने उसे अंगूठा का निशान ले लिया और दो-तीन दिन बाद सुबह 8 बजे बुलाया। जब वह राशन उठाने के लिए दुकानदार के बताए तारीख पर पहुंची तो उसे 50 किलो खाद्यान्न की जगह 20 किलो राशन दिया गया। जब महिला ने कारण पूछा तो दुकानदार ने रंगदारी के रूप में राशन काटने की बात बताई।

जब इस बात को लेकर महिला ने विरोध किया तो जनवितरण दुकानदार कन्हैया कुमार ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं इधर मामले में नरकटियागंज शिकारपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में एफ आई आर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.