Breaking News

गैं’गरे’प कां’ड में फरार दो आरो’पियों के परिजन से पूछताछ:अंतिम लोकेशन सीतामढ़ी में मिला था, बॉर्डर इलाकों में पुलिस की दबिश

मुजफ्फरपुर जिले के औराई की एक युवती से गैंगरेप और फिर उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना में शामिल एक आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन, दो आरोपी अब भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दोनों के घर और सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन, लक्ष्मण की गिरफ्तारी से पहले ही दोनों फरार हो चुके थे। अब पुलिस ने इनके परिजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इधर, औराई पुलिस वैज्ञानिक तरीके से भी मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दौरान आरोपियों का लास्ट लोकेशन सीतामढ़ी के आसपास मिला था। लेकिन, इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। पुलिस की एक टीम संदेह के आधार पर सीतामढ़ी और इसके आसपास दबिश बनाए हुए है। साथ ही बॉर्डर इलाकों को भी खंगाला जा रहा है।

दहशत में है पीड़ित परिवार

पीड़िता शादीशुदा है। लेकिन, उसके साथ घटना एक साल पहले घटी थी। तब पंचायत ने मामले को दबा दिया था और पीड़ित परिवार को ही समाज से बेदखल कर दिया था। चार महीने पहले पीड़िता की शादी हो गई। कुछ दिन पहले जब वह घर आई तो आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया। दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। लेकिन, पीड़िता के इंकार करने पर गैंगरेप वाला वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद मामले में पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा। घटना के कारण पीड़ित परिवार दहशत में है। मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं।

ससुराल वालों को भी लग चुका पता

इस घटना के बारे में पीड़िता के ससुराल वालों को भी पता लग चुका है। अब इसे डर सता रहा है की कहीं उसकी शादी न टूट जाए। इस कारण वह मन ही मन काफी घबराई हुई है। हालांकि इस संबंध में अबतक उसने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उसके परिजन ने दबी जुबान में इसकी चर्चा पुलिस के समक्ष की थी। उसकी मां ने पुलिस को बताया था की बड़ी मुश्किल से बेटी का घर बसाया था। अब न जाने क्या होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.