Breaking NewsDEOGHARJHARKHANDSTATE

BreakingNews: ‘बाबा नगरिया’ देवघर में मिला कोरोना सं’क्रमित! घरवाले और ग्रामीणों ने गांव में घु’सने नहीं दिया…

देवघर जिले के देवीपुर में कोरोना वा’यरस से ग्र’सित मरी’ज मिला। संदिग्ध म’रीज देवीपुर के काशीडीह गांव का मंटू शर्मा (22 वर्ष) है। कोरोना सं’दिग्ध रहने के कारण उसके परिवारवालों समेत ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। रातभर उसे गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काशीडीह में रखा गया। इस कारण विद्यालय के बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। यह जानकारी बीपीओ सुनील बरनवाल वह सीआरपी देवव्रत ने दी है।

पीड़ित युवक मंटू को तेज बुखार, गले में सूजन, खांसने, लगातार  छींकने के कारण परिवार और ग्रामीण कोरोना वायरस से पीड़ित रहने की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. कुमार विजय व देवीपुर सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह को दी गई। सिविल सर्जन के आदेश पर संदिग्ध मरीज को लाने के लिए मेडिकल टीम रवाना कर दी गई है। वहीं कोरोना वायरस के संदिग्धों की भर्ती के लिए देवीपुर सीएचसी में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.