Breaking News

नालंदा में गर्भवती महिला पर हमला, हाथ किया जख्मी:फब्तियां कसने से मना करने पर नशे में धुत्त दबंगो का हमला, हैंडपंप के हैंडिल से मारा

दबंगो ने घर मे घुसकर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर उसके हाथ तोड़ दिए। मामला नालन्दा जिला अंतर्गत सरमेरा थाना क्षेत्र के धनामा डीह गांव का है। पीड़िता चन्द्रदीप मांझी की पत्नी खुशी देवी है।9

पीड़िता खुशी देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम वह घर मे अकेली थी। तभी गांव के कुछ दबंग घर के पास आकर नशे में धुत्त होकर भद्दी भद्दी गालियां दे रहें थे एवं फब्ब्तीयां कस रहें थे। जब वह मना करने गई तो दबंग घर मे घुस आएं और हैंडपंप को तोड़ कर उसके हैंडिल से उसपर हमला कर दिया। जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। घर मे पीड़िता अकेले थी। घर के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। पीड़िता ने बताया कि वह छोड़ देने की मिन्नत करती रही, बाबजूद बदमाशों को तरश नहीं आया, वह 4 महीने की गर्भवती भी है। शोर शराबा होने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया।

जख्मी हालत में पीड़िता को इलाज के लिए परिजन देर शाम सरमेरा पीएचसी ले गए। जहां से बेहतर ईलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी। घटना के सम्बंध में पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.