भागलपुर जिले में डायन का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की बेहरमी से भैंसुर ,देवर और अन्य लोगो ने जमकर पिटाई कर दिया।और महिला को गोबर पिलाया गया और जिंदा जलाकर मारने की भी कोशिश की गई। महिला किसी तरह जान बचा कर नाथनगर ललमटिया थाना पहुंची जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज नही किया और महिला को भगा दिया। स्थानीय लोगो ने महिला को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है ।
दरअसल पूरा मामला भागलपुर जिले के नाथनगर ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर का है जहां पीड़ित महिला ने भागलपुर में दैनिकभास्कर की टीम को पूरी आपबीती सुनाई और महिला ने कहा कि मेरी जमीन हड़पने के लिए मेरा अपना परिवार अपना देवर मोहम्मद नजीम, चचेरा भैंसुर नईम और नसरुद्दीन समेत कई अन्य लोगों ने मिलकर पीडित महिला के घर मे ताला मारकर महिला की बेरहमी से पिटाई की गई महिला को डायन का आरोप लगाकर गोबर पिलाया गया और महिला ने बताया कि साड़ी से गले मे फंदे बनाकर मारने की कोशिश की गई ।, महिला जान बचाने के लिए चिल्लाती रही गुहार लगाती रही पर बेरहमी लोगों ने महिला को पीटते रहा ।
पीड़ित महिला ने बताई की उसके पास करीब 6 बीघा जमीन था जो रिस्तेदार और अन्य लोंगो ने हड़प लिया और अब महिला के पास मात्र एक कट्टा जमीन बचा हुआ व भी हड़पने के लिए हमेशा डायन का आरोप लगाकर जान मारने की कोशिश किया जाता हैं।महिला ने बताई की वे अपने पति के साथ घर मे रहती है और उसे एक भी औलाद नही है जिससे सभी कोई जमीन हड़पना चाहता है। मामले को लेकर ललमटिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मुझे ऐसा कोई मामला जानकारी में नही है।
मामले को लेकर जब भागलपुर एसएसपी बाबूराम और सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात से संपर्क किया तो फोन रिसीव नही किये। व्हाट्सएप पर भी मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन कोई जबाब नही दिए।



Leave a Reply