Breaking News

पटना में दो नावें टकराकर गंगा में डूबीं:50 से ज्यादा लोग सवार थे, 8-10 अभी भी लापता

पटना में गंगा नदी में 50 लोगों से भरी 2 नावों की टक्कर हो गई। इससे दोनों नाव नदी में पलट गईं और इनमें सवार लोग नदी में गिर गए। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोगों को नदी से निकाला जा चुका है, वहीं 8 से 10 लोग अब भी लापता हैं। SDRF की टीम उनकी तलाश में लगी हुई है। हादसे वाली जगह से 3 किलोमीटर के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि गंगा के तेज बहाव के चलते दोनों नाव का बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ।

सोमवार सुबह भी नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सोमवार सुबह भी नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इधर, मनेर सीओ (सर्किल ऑफिसर) ने बताया है कि रविवार शाम 5.30 बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर घाट पर यह हादसा हुआ। इसमें 2 नावों की टक्कर से करीब 50 लोग गंगा नदी में गिर गए। इनमें से 40-42 लोग सुरक्षित बाहर आ गए। 8 से 10 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नाव से चारा लेकर लौट रहे थे सभी लोग
शाहपुर थाना क्षेत्र के दाऊद पुर के रहने वाले करीब 50 लोग नाव से जानवरों का चारा लेकर लौट रहे थे। इस बीच शेरपुर घाट के नजदीक गंगा में अचानक पानी के तेज बहाव के चलते दोनों नावें आपस में टकरा गईं। सूचना मिलते ही SDRF की एक नाव और ग्रामीणों की दो नाव लेकर गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक चलता रहा।

इस हादसे में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है। लापता लोगों के परिजन उनके सही-सलामत लौटने की दुआ कर रहे हैं।

इस हादसे में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है। लापता लोगों के परिजन उनके सही-सलामत लौटने की दुआ कर रहे हैं।

अभी तक एक भी शव नहीं मिला
इस घटना के बाद गांव के लोगों ने शाहपुर थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में मदद मांगी, जिसके बाद शाहपुर थाना प्रभारी ने SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी लापता शख्स का शव नहीं मिला है।

गंगा नदी में डूबे लोगों के रेस्क्यू में लगी SDRF की टीम।

गंगा नदी में डूबे लोगों के रेस्क्यू में लगी SDRF की टीम।

हादसे के बाद सुबह-सुबह घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद सुबह-सुबह घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कौन-कौन हैं लापता
शाहपुर थाना प्रभारी शब्बीर आलम ने बताया कि नाव पर लगभग 50 लोग सवार थे। इस हादसे में 8 से 10 लोग लापता हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों की लिस्ट जारी की है।

1. रामाधार राम 65 वर्ष

2. कंचन देवी 35 वर्ष

3. भोला कुमारी 12 वर्ष

4. आरती कुमारी 14 वर्ष

5. कुमकुम देवी

6. विनोद राय

7. छोटू राम

8. महेश राम

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.