सामूहिक विसर्जन के लिए समितियों को वाहन समेत हर संभव मदद करेगी अभाकाम: मनहर कृष्ण अतुल
सामूहिक चित्रगुप्त प्रतिमा विसर्जन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय
पटना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक पीरमुहानी स्थित संगठन के कार्यालय में हुई जिसमें सामूहिक चित्रगुप्त प्रतिमा विसर्जन समिति के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक विसर्जन को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में पूजा समितियों को आवश्यक संभव संसाधन मुहैया कराए जाने का निर्णय लिया गया । साथ ही जिस पूजा समिति को विसर्जन के लिए वाहन नहीं है, उस पूजा समिति को विसर्जन के लिए वाहन की व्यवस्था भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा करेगी ।
बैठक की अध्यक्षता सामूहिक विसर्जन समिति के संयोजक मनहर कृष्णा अतुल ने की ।
बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि सामूहिक विसर्जन का निर्णय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय का था और महासभा उनके इस निर्णय को यथावत रूप से हर वर्ष मूर्त रूप देने के लिए संकल्पित है। सहाय सदन में हुई पिछली बैठक में आए सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों ने इसके लिए अपनी एकजुटता भी दिखाई थी।



बैठक में सामूहिक विसर्जन समिति के सह संयोजक मुकेश कुमार, अमरेश प्रसाद, आनंद प्रसाद, देवराज, पिंटू श्रीवास्तव, पटना जिला अध्यक्ष व सह संयोजक अजीत कुमार और प्रक्षेत्र पदाधिकारी विश्वरूपम व अभिषेक आनंद समेत महासभा की उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव, विजय कुमार सिन्हा, अजय कुमार मंटू समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।





Comment here