Breaking News

राष्ट्रीय जन जन पार्टी का जिला पदाधिकारी सह जिला समिति विस्तार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज दिनांक 04/09/2022 दिन रविवार सुबह 12 बजे से 4 बजे तक राष्ट्रीय जन जन पार्टी का जिला पदाधिकारी सह जिला समिति विस्तार कार्यक्रम का आयोजन और पार्टी विस्तार नवादा के कोंदुआ बायपास पर होटल सन साइन में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र दिया। आशुतोष कुमार ने कहा की बिहार के लोग एक मजबूत और नया विकल्प की तलाश में हैं। एक ऐसा विकल्प जिसके अंदर बिहार की स्थिति बदलने का जुनून हो।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की बगैर कोई गठबंधन का हिस्सा बने आज बिहार में जितना सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर तथा सोशल मीडिया पर कार्यरत हैं उतना गिने चुने पार्टियों में ही हैं।
यह संकेत है की बिहार के लोग तेजी से राष्ट्रीय जन जन पार्टी और आशुतोष कुमार के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ‘टुन्ना’ ने सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प को दुहराया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता कलामुद्दीन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकित चंद्रयान, प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रदेश प्रधान महासचिव गौतम कुमार, राष्ट्रीय विस्तारक राकेश कुमार पवन, और भी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी सामिल हुए I

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.