Breaking News

मुजफ्फरपुर : महिला शिक्षक से हथियार के बल पर लू’टपाट:बाइक सवार दो अपरा’धियों ने जेवरात और कैश लू’टे

मुजफ्फरपुर शहर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए दिनदहाड़े महिला शिक्षक सीमा कुमारी से हथियार के बल लूटपाट की। घटना टाउन थाना क्षेत्र के जवाहरलाल रोड की है। महिला शिक्षक यमुना मध्य विद्यालय नयाटोला में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि घटना से वे इतनी डर गई कि घर चली गयी। बाद में उनके परिचित ने थाना पर आकर शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक संघ ने भी इस घटना की निंदा की है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सरैयागंज में उनका प्रशिक्षण था। वे पैदल ही वहां जा रही थी। इसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधी आये। एक नए उतरकर उनपर पिस्टल तान दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद गले से सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पर्स लूट लिया। पर्स में 35 सौ रुपया समेत अन्य जरूरी सामान था। घटना के बाद दोनों अपराधी भाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। घटना के बाद उन्हें थाना पर जाने को कहा गया। लेकिन, वे घर चली गयी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की उम्र 30-35 वर्ष के बीच रही होगी।

बता दें कि दो दिन पूर्व भी रिटायर कॉलेज कर्मी की पत्नी रूबी बेगम से अपराधियो ने दिनदहाड़े लूटपाट की थी। उनसे 60 हजार रुपये लूट लिए थे। दोनों घटना में एक ही गैंग की संलिप्ता सामने आई है। अपराधियों की उम्र और हुलिया एक सामान दोनों पीड़िताओं ने बताया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.