Breaking News

तेजस्वी यादव ने कहा- CBI से दुश्मनी नहीं:बोले- BJP के 300 MPऔर 1000 MLA पर CBI की कोई कार्रवाई नहीं

महागठबंधन की सरकार बनते ही तेजस्वी यादव सीबीआई पर काफी बरसे थे। कुछ दिन पहले तक बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीबीआई को चुनौती दी थी कि वो चाहे तो मेरे आवास में अपना कार्यालय खोल लें। अब तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 8 वर्ष में जांच एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिशोध का एक उपकरण बना दिया है। 8 साल पूर्व देशवासियों ने इनकी इंटेग्रिटी व कार्यप्रणाली पर इस तरह के सवाल कभी नहीं उठाए थे। हमारा विरोध सीबीआई से नहीं बल्कि इनकी राजनीति से प्रेरित कार्यप्रणाली से है।

तेजस्वी यादव। (फाइल)

तेजस्वी यादव। (फाइल)

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जांच एजेंसियां केवल विपक्ष शासित राज्य और वहां के नेताओं पर ‘छापे मारकर’ अपने राजनीतिक मालिकों को प्रसन्न करने की कोशिश करती है। BJP के लगभग 300 से ऊपर MP और 1000 से अधिक विधायकों पर इन एजेंसियों द्वारा आज तक कोई रेड नहीं पड़ी। इसलिए इनके पॉलिटिकल करेक्टर से हमारा विरोध है। बीते 8 वर्षों में विपक्ष के कई नेताओं पर इसी IT/ED/CBI के माध्यम से छापे पड़े। ढेर सारे आरोप तय हुए। गोदी मीडिया के माध्यम से उनका चरित्र हनन हुआ लेकिन जैसे ही उन कथित भ्रष्ट विपक्षी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की, वो पवित्रता का प्रमाण पत्र पा गए। कोई मंत्री बन गया तो कोई मुख्यमंत्री।

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा है कि एजेंसी के अधिकारियों से हमारा न कभी विरोध था और ना है। हम जानते हैं कि ये आदेश का अनुपालन कर रहे हैं। लेकिन CBI का इस्तेमाल राजनीतिक यंत्र की तरह जो हो रहा है, उसका हम विरोध करते रहेंगे। हमारे यहां संविधान को मानने वाली न्यायप्रिय समाजवादी सरकार है। जहां हर कोई सुरक्षित है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.