Breaking News

भाजपा प्रवक्ता ने वार्ड 22 से ठोकी दावेदारी:ग्रीन वार्ड-क्लीन वार्ड होगी प्राथमिकता

नगर निकाय चुनाव मे वार्ड 22 से प्रत्याशी के रूप मे भाजपा जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने दावेदारी ठोकी है। कुमार ने बताया कि पिछले दो दशक से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में हूं। वार्ड 22 का चतुर्मुख विकास हो इसे लेकर जनता के उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लरूंगा।

मेरी प्राथमिकता ग्रीन वार्ड क्लीन वार्ड लाइट 22 ब्राइट 22 होगी। लोगों के लिए मैं आधी रात मे भी किसी समस्या के समाधान के लिए खड़ा रहूंगा। मैं 24 घंटा मोबाइल पर व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध रहूंगा। कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के 49 वार्डों में सबसे स्मार्ट वार्ड 22 होगा।

जिसमें निगम के सहयोग के साथ-साथ वार्ड की जनता का सहयोग लूंगा। इस दौरान श्रीरंजन साहू,कुणाल पटेल,राजेश महतो,राकेश तिवारी, रमण मिश्रा, मनीष कुमार, किशोर पटेल, प्रेमनाथ श्रीवास्तव, मनोज महतो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.