7वें वेतनमान की मांग काे लेकर साेमवार काे नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। पानी कल शाखा, विकास शाखा, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा व सामान्य शाखा से लेकर टैक्सेशन शाखा तक का दरवाजा नहीं खुला। सैकड़ाें लाेगाें काे साेमवार काे निगम कार्यालय से निराश लाैटना पड़ा।
यूं ताे दाे दिनाें तक यूनियन ने पानी सप्लाई व सफाई कार्य काे हड़ताल से मुक्त रखा है, लेकिन नल से गंदा पानी निकलने की शिकायत लेकर पहुंचे लाेगाें काे भी मायूसी हाथ लगी।
उधर, दाे दिनाें में सरकार से वार्ता सफल नहीं हाेने पर शहर में सफाई काे ठप करते हुए पानी सप्लाई भी बंद करने की घाेषणा की गई है। दूसरी ओर, निगम प्रशासक आशुताेष द्विवेदी ने बिना अवकाश अनुपस्थित रहने पर 159 कर्मचारियाें से जवाब-तलब किया है। बता दें कि निगमकर्मियाें के हड़ताल पर जाने से नगर विकास एवं आवास विभाग भी टेंशन में है। पटना से इसकी माॅनिटरिंग शुरू कर दी गई है। कई दिन बाद निगम प्रशासक ने भी निगम दफ्तर में कामकाज का निपटारा किया।
मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के मंत्री सत्येंद्र सिंह ने कहा कि किसी कार्यालय का ताला साेमवार काे नहीं खुला।
किसी सेक्शन में काम नहीं हुआ। जब तक 7वां वेतनमान नहीं मिल जाता हड़ताल वापस नहीं हाेगी। बिहार लोकल बाॅडीज फेडरेशन के महामंत्री अशाेक सिंह ने कहा- रविवार काे वे लाेग डिप्टी सीएम व नगर विकास एवं आवास मंत्री तेजस्वी यादव से मिलने पटना गए थे। पर, मुलाकात नहीं हुई।
पानी कल, विकास, जन्म-मृत्यु और नक्शा शाखा समेत तमाम कार्यालय रहे बंद
मझाैलिया निवासी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि टैक्स जमा करना था, लेकिन नहीं हुआ। वार्ड तीन के लक्ष्मी चाैक निवासी संजय साह ने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आए थे, पर यहां ताे हड़ताल है। आमगाेला के मनाेज भी पानी कनेक्शन को भटकते मिले। मनाेज ने कहा कि उन्हें पानी का कनेक्शन लेना है। हड़ताल की वजह से कुछ पता नहीं चला। उधर, कई लाेग नल से गंदा पानी निकलने की शिकायत लेकर पहुंचे, सबकाे निराश लाैटना पड़ा।



Comment here