Breaking News

औरंगाबाद के लोगों को मिले 8 नए एंबुलेंस:प्रखंडों के सरकारी अस्पतालों में कराया गया उपलब्ध, मरीजों को मिलेगी सुविधा

समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर आठ एंबुलेंस को रवाना किया। उक्त सभी एबुलेंस को प्रखंडों के सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। एक साथ जिले में आठ एंबुलेंस उपलब्ध होने से दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों काे काफी लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार द्वारा जिले को आठ एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल एंबुलेंस की संख्या 36 पर पहुंच चुकी है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि जो नए आठ एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं। उनमें चार में एडवांस लाईफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है। जबकि चार एंबुलेंस साधारण लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है। आठ अतिरिक्त एंबुलेंस जिले को मिलने से ग्रामीण इलाके के लोगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एंबुलेंस का लाभ मिल पाएगा।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. कुमार वीरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि गांव-गांव तक चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत ही एंबुलेंस भी मिला है। जिसका इस्तेमाल कर ग्रामीण इलाके के मरीजों को लाभ पहुंचाया जाएगा। एक कॉल में तत्काल घर पर एंबुलेंस मौजूद होगी। इस मौके पर डीपीएम मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.