Breaking News

खगड़िया में सफाई कर्मचारियों का हड़ताल:12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करने नगर परिषद के कर्मी

खगड़िया में नगर परिषद के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। शहर में महामारी फैलने की आशंका है। शहर के जगह गंदगी का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष दर्जनों सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठक सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

बिहार लोकर बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर खगड़िया नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। यूनियन के संजय मलिक ने बताया कि 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल किया गया है। जब मांगे पूरी नहीं होगी तब तक नगर परिषद के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि बीते 10 साल से जो सफाई कर्मचारी प्रतिदिन पर मजदूरी करते हैं। उसे हड़ताल किया जाए।

साथ ही सफाईकर्मी की नियुक्ति हो, पेंशन, अनुकम्पा की व्यवस्था, मृत्य बीमा लागू, मेडिकल भत्ता सहित अन्य मांगों को सरकार जल्द पूरा करें। सफाई कर्मचारी ने कहा कि सरकार एनजीओ से काम करवा रही थी। इसके विरोध में हाईकोर्ट में मुकदमा भी किया गया। कहा कि सरकार बीते एक साल से सफाई कर्मचारी को ठग रही है। लेकिन, जब तक सफाई कर्मचारी की मांगे पूरी नहीं होगी तब अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। कहा कि कोई भी कर्मचारी शहर में गंदगी नहीं उठाएंगे। इसके कारण शहर में गंदगी का अंबार से महामारी फैलेगी। इसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.