रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी सैफन के समीप एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सासाराम शहर के राजपूत कॉलोनी निवासी शिवधार सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, मृतक बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। बतातें है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव बेलाढी सैफन किनारे फेंका गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति कल सुबह करीब 11 बजे बाइक से अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर उनके गुमशुदा की पोस्ट शेयर होने लगी। स्वजनों ने बताया कि शनिवार सुबह बेलाढ़ी सैफन के समीप एक शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद आनन-फानन में स्वजन वहां पहुंचे तो शव वीरेंद्र सिंह का था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

ठेकेदार की बाइक।
मौके पर पहुंची पुलिस तो पता चला कि उक्त व्यक्ति की मार-पीटकर हत्या कर शव को यहां पर फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई है। वहीं, मृतक का बाइक सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस जाने वाले गली के पास मिली है। परिजनों का कहना है कि लापता होने की सूचना कल ही पुलिस को दी गई थी। लेकिन फिर भी नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। वही आज सुबह दरिगांव थाना क्षेत्र से मृतक के शव को बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताते हैं कि मृतक बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे,। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।



Comment here