Breaking News

जेल से निकलते ही गर्लफेंड से करनी पड़ी शादी:प्रेमिका के गोद में 6 माह की बच्ची देख बॉयफ्रेंड को मजबूरन करनी पड़ी शादी

शेखपुरा में प्रेम प्रसंग में धोखा खाई लड़की हार नहीं मानी और प्रेमी को झुकना पड़ा। प्रेमिका की शिकायत पर जेल गया। इसके बाद जमानत पर बाहर आया तो पता चला वह बाप चुका है। 6 माह की बच्ची भी है। इसके बाद समाज वालों ने शादी का दबाव बनाया। मजबूरन प्रेमी को अपनी प्रेमिका (बिन ब्याही मां) से शादी करनी पड़ी। यह पूरा मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र का है।

लोगों का कहना है कि अरियरी प्रखंड के सहनौरा गांव की 20 साल की नीलू कुमारी को उसकी चचेरी बहन के देवर जितेंद्र कुमार (25) ने प्रेम जाल में फंसाया था। जब वह गर्भवती हो गई तो शादी के लिए कहने लगी तो जितेंद्र ने इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की महिला थाने न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई।

मंदिर में अपनी पत्नी के साथ जितेंद्र।

मंदिर में अपनी पत्नी के साथ जितेंद्र।

पुलिस ने छानबीन की तो लड़की की शिकायत को सही पाया। इसके बाद जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 6 माह बाद जब जितेंद्र जेल से बाहर आया तो दंग रह गया। उसकी प्रेमिका फिस उसके सामने शादी की बात कहने लगी। उसके गोद में 6 माह की बच्ची थी। समाज के लोगों ने जितेंद्र को शादी करने के लिए कहा। इसके बाद जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी रचाई। थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी के बाद जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत पर छूटे युवक के होश ठिकाने आ गए और उसने मंदिर में शादी रचा दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.