सहरसा में 3 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि घर में बच्ची खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहाने से पास के खेत में ले गया। उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड आने लगा तो उसे छोड़कर फरार हो गया। इधर घरवाले बच्ची को ढूंढ रहे थे, उसके रोने की आवाज सुनकर खेत में पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। रेप का आरोप गांव के ही 16 साल के किशोर पर लगा है।
वारदात गुरुवार देर रात की है। घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर पीएचसी पहुंचे, जहां से सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज चल रहा है। मासूम के परिजनों ने बैजनाथपुर ओपी थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है।
घर में हो रहा था कीर्तन
मामला बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची की मां ने बताया कि बीते गुरुवार 25 अगस्त की देर रात हमारे घर पर कीर्तन भजन का आयोजन किया गया था। उसी कीर्तन भजन में गांव का ही रहने वाला 16 वर्षीय किशोर लाउड स्पीकर बजाने आया था। सभी लोग भजन-कीर्तन में लगे हुए थे। इसी दौरान आंगन में खेल रही बच्ची को आरोपी उठाकर धान के खेत में ले गया। वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म करके खेत में ही छोड़कर फरार हो गया।

गोद में बच्ची को लिए मां।
प्राइवेट पार्ट से हो रही थी ब्लीडिंग
उन्होंने बताया कि हमलोग बच्ची को ढूंढ रहे थे कि कहां चली गई। इसी बीच बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोग खेत पहुंचे तो देखा वो लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद मासूम को परिजन जख्मी हालत में नजदीक के पीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।



रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पता चलेगा- ASI
इस मामले को लेकर बैजनाथपुर ओपी थाना की ASI वर्षा कुमारी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी अभी नहीं है। जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा क्या हुआ है। बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई है। रिपोर्ट अभी हमलोगों के पास नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।




Comment here