दिनांक 15.03.2020 को सकरा के रूपनपट्टी पंचायत के सिहो ग्राम में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का भव्य आयोजन किया गया। फाइनल मैच “सिहो एकादश” एवं “हरिपुर एकादश” के बीच खेला गया। जिसमे हरिपुर एकादश ने 9 विकेट खोकर 16 ओवर में 163 रन बनाए। जबाव में सिहो एकादश की टीम केवल 132 रन बनाकर सिमट गई।

विजेता टीम को कप,मेडल दिया गया। मैन ऑफ दि मैच अलिशेर को कप एवं बैट दिया गया। उपविजेता टीम को भी कप एवं मेडल से नवाजा गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धि विनायक टेलीकॉम के मालिक राजेश झा एवं वार्ड सदस्य श्याम किशोर शर्मा मौजूद थे। हरिपुर के कप्तान रवि शर्मा थे एवं सिहो के कप्तान अंशु राज थे। इस मैच का आयोजन “टेकनो मोबाइल” एवं “ओप्पो मोबाईल” के फ्रैंचाइजी द्वारा कराया गया था।








Leave a Reply