बेगूसराय से जम्मूतवी की ओर जाने वाली रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन रेल यात्रियों के लिए डिब्रूगढ़ से 28 अगस्त से चलना प्रारंभ होगी। डिब्रूगढ़ जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन कटिहार-खगड़िया-बरौनी-हाजीपुर होकर चलेगी। रेलवे द्वारा डिब्रूगढ़-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का नम्बर 05911 दिया गया है। यह ट्रेन रविवार 28 अगस्त को डिब्रुगढ़ से शाम में खुलेगी तथा अगले दिन दोपहर में बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। इसके अगले दिन रात में जम्मू तवी पहुंचेगी।
डिब्रूगढ़ से कटिहार खगरिया बरौनी हाजीपुर होकर इस TOD स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेलवे के द्वारा अतिरिक्त भीड़-भाड़ को कम करने के लिए रंगापाड़ा नार्थ, लखीमपुर उत्तर, रंगिया, न्यू कूच न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, अम्बाला छावनी, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी होकर चलेगी। इस ट्रेन में थ्री टियर एसी बोगी स्लीपर बोगी और जनरल बोगी का समावेशन किया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे दैनिक रेल यात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि रेलवे के द्वारा लगातार बेगूसराय स्टेशन के साथ उपेक्षा किया जा रहा है। बेगूसराय के रेल यात्रियों के लिए डिब्रूगढ़ जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पकड़ने के लिए बरौनी जाने के अलावा और कोई भी ऑप्शन नहीं है। जबकि काफी संख्या में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के यात्री होते। ऐसे में रेलवे को चाहिए कि बेगूसराय स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव दिया जाए।



Leave a Reply