Breaking News

मुजफ्फरपुर में शराब के खिलाफ स्पेशल ड्राइव:24 घंटे में 250 से अधिक लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस व उत्पाद की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 250 से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया है। अभियान शराब के खिलाफ चली है। इसमें करीब शराब पीने और बेचने वालों 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान में मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शराब पीने और बेचने वाले दोनों हैं। इन्हें पकड़कर जब कोर्ट में लाया गया तो कोर्ट में काफी भीड़ देखने को मिली।

24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी

मामले में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में निर्देश दिया गया था कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करें। इसको लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिनमें 200 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वही उत्पाद विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 24 घंटे में 250 से अधिक गिरफ्तारी होने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पियक्कड़ों व बेचने वालों के बीच अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। हालांकि, इसमे कई लोग पकड़े गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.