उत्तर बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एसकेएमसीएच से कोरोना वायरस की जांच के लिए सोमवार तक भेजे गए 11 लोगो के सैंपल में सबकी रिपोर्ट पटना आरएमआरआई व कोलकता के वायरोलॉजी लैब में नेगेटिव आई है। किसी में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुनील शाही व प्राचार्य विकास कुमार ने बताया कि सबसे पहले चीन से लौटे सीतामढ़ी के युवक की 13 फरवरी को जांच हुई थी। 18 फरवरी को काजीमोहम्मदपुर व मीनापुर, 12 मार्च को केसरिया, 13 को एक ही परिवार के 4 समेत 6 व 14 मार्च को बेलसंड निवासी 2 महिलाओं व 1 बच्चा का सैंपल शामिल था।

किसी में वायरस नहीं मिला। रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। गौरबतल है कि विदेश से आए लोगों की जांच को लेकर यहां आने वाले अन्य बी’मारियों के म’रीज भी घ’बराने लगे थे। म’रीज मास्क पहन कर अस्पताल पहुंच रहे। डॉक्टर भी बिना मास्क के इ#लाज करने से कतराने लगे। वैसे चिकित्सको का कहना है कि इसमें सिर्फ सावधानी अत्यंत जरूरी है।




Source- दैनिक भास्कर



Leave a Reply