Breaking News

बगहा में गर्मी से लोग परेशान:15 मिनट तक बारिश बावजूद गर्मी नहीं मिली, पूरी रात बत्ती भी रही गुल

बगहा में बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहाल हैं। बुधवार की रात्रि में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। वही बिजली विभाग के लापरवाही के कारण रात्रि 9:00 बजे से सुबह 7:30 तक बगहा के कई क्षेत्रों में बिजली नदारद रहा। ऐसे में लोग छतों पर रात काट रहे थे। गुरुवार की सुबह तकरीबन 6:00 बजे मौसम ने करवट लिया आसमान में काले बादल दिखने लगे कुछ ही समय बाद झमाझम बारिश शुरु हुई। लेकिन यह वारिस ज्यादा देर तक नहीं रही। 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई लेकिन सूख जमीन पर वारिस के पानी का असर नहीं दिखा।

उमस से बेहाल लोग

आसमान में छा रहे काले बादल रह-रहकर तरसा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। बारिश की यह बेरूखी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। क्योंकि बारिश के अभाव में बढ़ रही गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। सबसे ज्यादा चिंता उन किसानों को हो रही है जिन्होंने प्री-मानसून में हुई बारिश के बाद बोवनी तो कर दी। इन्हें अब बारिश की सख्त दरकार है। फिलहाल बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने कहा- हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बगहा में शनिवार से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को लगभग 70% बारिश होने की संभावना है तो वहीं रविवार को 90% बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल किसान और आम लोगों को वारिस की इंतजार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.