थाईलैंड के पट्टाया शहर 16 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहरसा जिला के मीर टोला निवासी अरबाज अंसारी और उनके जोड़ीदार उड़ीसा के दीप रंजन बिसोई ने मिलकर देश के लिए कांस्य पदक जीता। इस प्रकार अरबाज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय मेडल में एक और बढ़ोतरी की है। अरबाज के इस सफलता ने एक बार फिर हम कोशी वासियों सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अरबाज के इस सफलता पर उसके पिता मो० निसार अंसारी माता शबनम खातून कहती है की मेरा बेटा खेल में निरंतर सुधार के लिए संघर्ष कर रहा है। पूरी उम्मीद है की वह देश के लिए ओलम्पिक में गोल्ड जीतेगा।
वहीं, अरबाज के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भरोसा जताते हुए कहा की जिस तरह वह वर्तमान में अपने खेल में सुधार के लिए सिर्फ और सिर्फ अभ्यास पर ध्यान लगाए हुआ है तो वह दिन दूर नहीं की भारतीय पैरा ओलिंपिक टीम का सदस्य ही नहीं बल्कि गोल्ड मेडलिस्ट होगा। अरबाज के इस सफलता पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने अरबाज के इस सफलता पे कहा कि निश्चित ही अरबाज अपने मेहनत के बल पे ओलिंपिक से गोल्ड मेडल जीत कर लाएगा। सदस्य महबूब आलम जीबू ने भी अरबाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सुमन कुमार सिंह ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभ कामनाएं दिया। साथ ही दीपक कुमार, रणबीर सिंह राजा, खुर्शीद अंसारी,उमर हयात गुड्डू ने भी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिय पुर जोड़ मेहनत करने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अरबाज के इस जीत पर स्थानीय खिलाड़ियों में अंकित, साहिन ,संपूर्ण,अनूप, कृष्णा, आदि ने खुशी का इजहार किया।








Leave a Reply