जमुई में सीएम नीतीश कुमार की गाड़ी पर फूलों की माला फेंकना एक जदयू नेता को महंगा पड़ा गया। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में ले लिया। दरअसल शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखाग्रस्त इलाके का दौरा कर रहे थे। जमुई पहुंचे तो सड़क के दोनों ओर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई।
इधर, एक जदयू नेता ने उनके सम्मान में उनकी गाड़ी पर फूलों का माला फेंक दी। वहां मौजूद खड़े सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को लगा कि युवक ने कुछ संदिग्ध चीज फेंक दी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने फौरन जदयू नेता को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जदयू के नेता अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई।
अनुज कुमार सिंह जदयू से सिकंदरा प्रखंड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालाकि, कुछ घंटे के बाद अनुज कुमार सिंह को पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गाया। बता दें कि इसी मई 2022 में जब मुख्यमंत्री का सुपौल जाने का कार्यक्रम था। तभी पटना चिड़ियाघर के गेट नंबर दो के पास नीतीश कुमार के काफिले में दूसरा वाहन घुस गया था। इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। अप्रैल 2022 में नालंदा में सीएम के कार्यक्रम में बम फोड़ा गया था।



Leave a Reply