Breaking News

नवादा के नक्सल प्रभावित इलाका में दिखी जन्माष्टमी की धूम:योगी त्यागनाथ ने किया यज्ञ हवन, दही हांडी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

नवादा के कौआकोल में शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म का जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम व भक्ति भाव से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए जुटी रही। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

वहीं, जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न घरों में लोगों ने अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया। इधर प्रखंड के बरियारपुर गांव में जन्माष्टमी को लेकर स्वदेशी संस्कार संस्थान के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अध्यक्ष व प्रबंधक निदेशक राष्ट्रपुत्र योग गुरु त्यागनाथ की देखरेख में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने यज्ञ हवन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।

यज्ञ हवन के बाद सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। योग गुरु योगी त्यागनाथ ने उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी को भगवान श्री कृष्ण जी की ओर से दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

वहीं इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन कर विजेता को इक्यावन सौ रुपये की नगद राशि पुरस्कार के तौर पर योगी त्यागनाथ के द्वारा दिया गया। मौके पर अंकित कुमार उर्फ विक्की सिंह,पंडित देवेंद्र शास्त्री,चंदन कुमार यादव आदि मौजूद थे।

पटना के केशरी नगर स्थित विजय राघव मंदिर में कृष्ण-राधा की खूबसूरत साज-सज्जा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की गई।

पटना के केशरी नगर स्थित विजय राघव मंदिर में कृष्ण-राधा की खूबसूरत साज-सज्जा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की गई।

इधर, पटना के केशरी नगर स्थित विजय राघव मंदिर में कृष्ण-राधा की खूबसूरत साज-सज्जा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर की गई। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के व्यवस्थापक संजय तिवारी ने बताया कि 2022 के मई माह में राधा- कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा यहां की गई थी। बनारस के कारीगरों ने इसे निर्मित किया है। इसलिए इस बार मंदिर परिसर में श्रीकष्ण जन्माष्टमी का आयोजन काफी धूमधाम के साथ किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.