पटना के इस्कॉन मंदिर में आस्था व उल्लास के माहौल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। दो साल बाद इस बार ऐसा संयोग बना है कि गृहस्थ व साधु एक ही दिन जन्माष्टमी मनाए। इसी का असर रहा कि पूरा इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया। इस्कॉन मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी है।

भगवान कृष्ण।
इसी के साथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है और रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद चांदी के 125 कलशों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। प्रवक्ता नंदगोपाल दास ने बताया कि 2 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे। इस दौरान अब तक 10.70 लाख के प्रसादम की ब्रिक्री हुई। इसमें 18 क्विंटल लड्डू और 7 क्विंटल पेड़ा बिके। प्रसादम इस्कॉन की ओर शुद्ध घी से तैयार किया जा रहा है।

मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे… दोहराते हुए भक्तों का कारवां मंदिर पहुंचने लगा था। इसी के साथ दिनभर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर के दूसरे तल्ले पर ललिता व विशाखा के साथ विराजमान श्रीकृष्ण व राधा रानी की मनोहारी प्रतिमाओं के दर्शन कर लोग निहाल हुए जा रहे थे। रोकेने के बावजूद सेल्फी व भगवान की फोटो मोबाइल कैमरे में कैद करने में युवा भक्त कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

आज एक लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे।
इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान धरा धाम पर जीव कल्याण के लिए अवतरित होते हैं। इसलिए हम सभी भक्तों का परम लक्ष्य श्री भगवान से संबंध बनाना होना चाहिए। साथ ही अपने जीवन का आध्यात्मिक उत्थान के लिए श्री भगवान एवं श्री गुरु के चरणों में समर्पित रहना चाहिए।



Leave a Reply