Breaking News

डांस टीचर से हुआ प्यार…गुस्से में परिवार:जमुई में शादी से खफा लड़की के परिजन

जमुई में प्यार का दुश्मन परिवार बन गया है। एक प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में शादी कर ली, लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं है। गुस्से में परिजनों ने लड़के के घर पहुंचकर पीटा और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है। प्रेमी जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मामला जिले के खैरमा गांव का है। जहां एक डांस क्लास में एक लड़की (वंदना) को ट्रेनर (अर्जुन) से प्यार हो गया। लेकिन लड़के के दूसरी जाति से होने के कारण लड़की के परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों ने भागकर 15 जुलाई को वाराणसी कोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद दोनों जब अपने घर पहुंचे तो इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई।

जिसके बाद परिजनों ने अर्जुन को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके घर आकर मारपीट और गली गलौज की। गुरुवार को तंग आकर प्रेमी अर्जुन कुमार (22 साल) और प्रेमिका वंदना (21 साल) ने जमुई पुलिस थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अर्जुन और वंदना ने वाराणसी में कोर्ट मैरिज की है।

अर्जुन और वंदना ने वाराणसी में कोर्ट मैरिज की है।

लड़केवालों को शादी से नहीं ऐतराज

वंदना के घरवालों ने अर्जुन से रिश्ता तोड़ने के लिए पहले तो समझाया, लेकिन उसके नहीं मानने पर घरवालों ने उसे बड़ी बहन के घर गोरखपुर भेज दिया। घरवालों को लगा धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वंदना और अर्जुन ने भागकर 15 जुलाई 2022 को वाराणसी कोर्ट में शादी कर ली। शादी के एक महीने के बाद जब अर्जुन वंदना को लेकर अपने घर पहुंचा तो अर्जुन के परिवार ने वंदना को स्वीकार कर लिया।

अर्जुन एक डांस एकेडमी में ट्रेनर है, वंदना वहां डांस सीखने आती थी।

अर्जुन एक डांस एकेडमी में ट्रेनर है, वंदना वहां डांस सीखने आती थी।

शादी के खिलाफ लड़की के घरवाले

वंदना के घर वालों को जब उसके लौटने की खबर मिली, तो उन्होंने पहले अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन के घर पर आकर उसके साथ गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की गई। अंत में दहशत में आकर अर्जुन ने वंदना के साथ जाकर जमुई पुलिस थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

अर्जुन के पूरे परिवार के साथ वंदना।

अर्जुन के पूरे परिवार के साथ वंदना।

अलग-अलग नंबर से फोन कर मिल रही धमकी- अर्जुन

अर्जुन ने कहा कि हमदोनों अलग-अलग जाति से हैं। वंदना के घर वालों को इससे काफी परेशानी है। हम चाहते हैं कि वंदना के घर वाले हम दोनों को टॉर्चर नहीं करें। अर्जुन ने बताया कि उसे हर दिन अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर धमकी दी जाती। यहां तक कि वह कभी भी घर पर आकर मारपीट करने लगते और जाते वक्त वंदना की मांग की सिंदूर को भी पोछ देते। इधर, वंदना ने कहा कि मेरे घर वाले बार-बार मुझे कहते रहते कि तुम अर्जुन से शादी तोड़ दो, पेपर का कोई महत्व नहीं। घर चलो फिर से तुम्हारी शादी अच्छे घर में करेंगे, लेकिन मैं नहीं जाना चाहती।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.