Breaking News

मुजफ्फरपुर : MIT स्टूडेंट्स और पुलिस में भि’ड़ंत, जवान का छीना गया पिस्टल कॉलेज कैंपस बरामद

एमआईटी के छात्रों व पुलिस के बीच हुए भिड़ंत मामले में छीना गया पिस्टल पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे कॉलेज कैम्प्स में स्तिथ एक पेड़ पर टंगे बैग से मिला है। बताते चले कि पिस्टल बरामदगी को लेकर पुलिस व एमआईटी प्रशासन बेचैन थी। जिसे एक गुमान कॉल द्वारा बताया गया कि पिस्टल पेड़ पर टंगे एक बैग में है। जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया। इधर, करीब 1 दर्जन से अधिक छात्रों समेत करीब 200 अज्ञात के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अंतिम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश जारी किया गया था। इसके बावजूद छात्र हॉस्टल में रुके थे। बताया जा रहा है कि छात्रों को मंगलवार तक हॉस्टल खाली करना था। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने निर्देश दिया था। जानकारी के अनुसार, घटना को लेकर ब्रह्मपुरा थाने में एमआईटी के 1 दर्जन से अधिक छात्रों पर नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए घायल पुलिस जवान चंद्रभानू प्रताप और पिस्टल छिनतई के शिकार मो. रमीज रजा का ब्रह्मपुरा थानेदार ने बयान लिया है। इस दौरान पुलिस जवानों ने हमलावर छात्रों के नशे में होने का भी आरोप लगाया। मामले में रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। एसएसपी जयंतकांत ने कहा है कि पिस्टल बरामद कर ली गई है।

बताते चलें कि बुधवार को एमआईटी के छात्रों व पुलिस में भिड़ंत हो गई थी। सिपाही रमीज रजा ड्यूटी कर पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे छात्रों के एक गुट व जवान में कहासुनी हो गई। जिसके बाद छात्रों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी थी। साथ ही उसका पिस्टल छीन लिए था। जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। वही, पिस्टल बरामद करने गई पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया था। पुलिस के रोड़ेबाजी की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.