Breaking News

आज खंगाली जाएगी ज्योति की कॉल डिटेल:डाटा उड़ने के वजह से नहीं तोड़ा गया था पैटर्न

भागलपुर में वीडियो कॉल पर बात करते करते सुसाइड करने वाली ज्योति का फोन गुरुवार को खंगाला जाएगा। फोन के जांच के बाद ये साफ हो जाएगा कि ज्योति फोन पर आखिर किससे बात कर रही थी। इस मामले पर बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यरथी ने बताया कि आज किसी एक्सपर्ट से ज्योति के फोन का लॉक खुलवाया जाएगा।इसके बाद ये पता चलेगा कि आत्महत्या करते वक्त ज्योति ने किस किस से बात की थी।

थानेदार ने बताया कि ज्योति के फोन में पैटर्न लॉक लगा था। जिसके वजह से फोन की जांच नही हो पा रही थी। क्योंकि पैटर्न लॉक तोड़ने के लिए पूरे फोन को फॉर्मेट करना पड़ता जिसकी वजह से सारा डाटा उड़ जाता। लेकिन आज किसी हालत में एक्सपर्ट के हाथों फोन का लॉक तुड़वाया जाएगा।

क्या था मामला ?

दरअसल मामला सोमवार का है। जहां भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर स्थित एक लॉज में, बांका जिला की बेलहर थाना क्षेत्र के सेवक गोला गांव की रहने वाली,12वीं की छात्रा ज्योति गुप्ता ने वीडियो कॉल पर बात करते करते फांसी लगा ली। ज्योति विडियो कॉल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। ज्योति अपनी सहेली के साथ लॉज में रहती थी। इसके बाद सहेली मार्केट गई। फिर रूम में अकेली ज्योति शायद अपने प्रेमी से विडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसके बाद जब रूममेट लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद लॉज के मालिक के सूचना दी गई। फिर लॉज मालिक ने बरारी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया । जिसके बाद सभी ने देखा तो ज्योति ने अपने आप को फांसी के फंदे से लटका लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.