बिहार लोक सेवा आयोग 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा 20 सितंबर और 22 सितंबर को आयोजित होगी। पीटी परीक्षा में मार्क्स परसेंटाइल के आधार पर जोड़े जाएंगे। दो दिन परीक्षा इसलिए ली जाएगी कि इसमें अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। दोनों दिन जो अभ्यर्थी परीक्षा देंगे उनके परसेंटाइल के अनुसार रिजल्ट दिया जाएगा।
दरअसल, बीपीएससी ने 2022 के परीक्षा कैलेंडर में 67वीं पीटी परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में लेने की बात कही थी, लेकिन अब तक ठीक से तैयारी नहीं होने पर इस माह परीक्षा नहीं ली जा सकेगी। बता दें कि 8 मई को बीपीएससी 67 वीं पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और इसके बाद सभी सेंटरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
इस मामले में ईओयू की टीम जांच कर रही है और कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी है। बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने इन परीक्षाओं के तिथियों की जानकारी दी है-
बीपीएससी की ओर से होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथि
- बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा- 20 और 22 सितंबर को ली जाएगी।
- सहायक अभियंता असैनिक लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा 13 और 14 अक्टूबर को ली जाएगी। (विज्ञापन संख्या- 03/2020)
- सहायक अभियंता असैनिक लिखित वस्तुनिष्ठ 10-11 अक्टूबर को ली जाएगी। (विज्ञापन संख्या- 07/2020)
- सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित वस्तुनिष्ठ 13-14 अक्टूबर को ली जाएगी। (विज्ञापन संख्या- 08/2020)
- सहायक अभियंता विद्युत लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा 13-14 अक्टूबर को ली जाएगी । (विज्ञापन संख्या- 09/2020)
- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 18-20 अक्टूबर को ली जाएगी।
- सहायक अंकेक्षण अधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 20अगस्त में ली जाएगी। इसकी मेंस परीक्षा 5-7 नवंबर को ली जाएगी।
- सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक लिखित परीक्षा 19-20 नवंबर को ली जाएगी।
- राजकीय पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक में व्याख्याता लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 27 सितंबर से 22 अक्टूबर को ली जाएगी।
- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक लिखित परीक्षा 16 अक्टूबर को ली जाएगी।
- परियोजना प्रबंधक मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 19- 21 अक्टूबर के बीच ली जाएगी।
- अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा ) की परीक्षा 2-4 नवंबर को ली जाएगी।
- सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता 12-13 नवंबर को ली जाएगी।



Leave a Reply