Breaking News

पटना में कई जगहों पर धूमधाम से मना अमृत महोत्सव:छात्रों ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

पूरे देश समेत बिहार में भी अमृत महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। पटना के MTM IT सर्विसेज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत के शान तिरंगा को फहराकर राष्ट्रगान के द्वारा देश के आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। मौके पर कंपनी द्वारा सोलर पावर के छमता, उपयोग तथा आवश्यकता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कंपनी में प्रत्येक निजी तथा सरकारी भवनों पर सोलर आधारित विजली उत्पादन कराया जा रहा है।

कंपनी के निर्देशक अभिषेक कुमार और मनीष कुमार सिंह ने बताया गया की आज इस महंगाई में एक आम आदमी जहा बिजली को लेकर परेशान रहता है, वही कंपनी के माध्यम से सोलर प्रोजेक्ट से जुड़ कर वह न सिर्फ मुफ्त की बिजली ले सकता है बल्कि बिजली उत्पादन कर सरकार से प्रत्येक माह पैसा भी प्राप्त कर सकता है। मौके पर अरुण कुमार, शशि प्रकाश, जे. के सिन्हा, चंद्रकांत अकेला,गौतम कुमार,संजय कुमार, प्रभात रंजन,सुरेश यादव,विपुल कुमार एवम डब्बू सिंह आदि उपस्थित रहे।

स्वर साम्राज्य के छात्र छात्रों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायन मंडली में अयान मुखर्जी, जीत गांगुली, शांभवी,ऐश्वर्या ,गार्गी सिंह, काव्य सिंह, मोनाशिका बनर्जी उपस्थित थे। वादन में गुरुजी श्री शिबाशीष मुखर्जी तथा गुरु मिताली मुखर्जी तथा अनंत देव मुखर्जी और निर्देशन शायक देव मुखर्जी ने किया।

श्री राम विद्यापीठ गर्ल्स सिपारा में भी स्वतंत्रता दिवस का काफी धूम धाम से आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अंजनी सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.