Breaking News

निगरकर्मी आर्थिक तंगी के शिकार:वेतन नहीं मिलने से निगम कर्मियाें में आक्राेश

जुलाई माह का अभी तक वेतन व पेंशन नहीं मिलने से निगमकर्मियाें में आक्राेश है। जिसकी वजह से निगरकर्मी आर्थिक तंगी के शिकार हाे रहे है। पूर्व में निगरकर्मियाें काे समय पर वेतन, मानदेय व पेंशन का भुगतान हाेता रहा है। इस बार अब तक भुगतान नहीं हाेने से नाराज मुजफ्फरपुर नगर निगम कामगार यूनियन ने 20 अगस्त के बाद किसी भी समय हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

नगर निगम के प्रशासक काे मंगलवार काे यूनियन नेता अशाेक कुमार राय ने पत्र लिख कर कहा है कि निगमकर्मियाें का समय पर भुगतान नहीं हाेने से श्रमिकाें में अशांति व आक्राेश है। कभी भी वे हड़ताल पर जा सकते है। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासक की हाेगी। 20 अगस्त के पहले सभी तरह के कर्मियाें के वेतन,मानदेय व पेंशन का भुगतान कर दिया जाए। अन्यथा 20 अगस्त के बाद हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.