मुजफ्फरपुर में मंगलवार को जंक्शन से सदर अस्पताल मोड़ तक धोखेबाज पति को पकड़ने के लिए जमकर हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी रही। दरअसल, आरोपी पति दूसरी लड़की को लेकर शादी करने भाग रहा था। लेकिन, वह जंक्शन पर पकड़ा गया। इसके बाद जिस लड़की को वह लेकर भागा उसने उससे रिश्ता ही तोड़ दिया, जब लड़की को पता चला कि वह शादीशुदा है। इसके बाद 3 महीने का प्यार एक झटके में खत्म हो गया। अचानक से रिश्ता खत्म होने से सब चौक गए।
दरअसल, मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। जो भागकर हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान दोनों को संदिग्ध अवस्था पकड़ लिया गया। जिसके बाद उन दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ में जब लड़की को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। इसके बाद तो लड़की का होश उड़ गया। वही, पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद दोनों के परिजनों को सूचित किया। इस दौरान युवक के ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। इस दौरान हाइवोल्टेज ड्रामा हो गया। युवक की पत्नी व सास ने जमकर ड्रामा किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा दोनो को समझाया गया। फिर, वे लोग शांत हुए। इधर, युवक के शादीसुदा होने की बात जानकर लड़की ने झट से रिश्ता तोड़ लिया। कहि की अब वह उसके साथ नही रहना चाहती है। वह अपने घर जाएगी। लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे कहा था कि उसकी शादी नही हुई है। सास ने कहा कि कर्ज लेकर पिछले वर्ष बेटी की शादी की थी। 4 लाख रुपये खर्च गए थे। एक बाइक भी दिया था।
युवती मुजफ्फरपुर की, युवक वैशाल का, शादी में मिले थे दोनो, हो गया प्यार:पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। जबकि, युवक वैशाली जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बताया कि वे दोनों मीनापुर इलाके में एक शादी में मिले थे। वहीं, दोनों के बीच ऑंखेचार हुई। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से नंबर लिया। फिर, बातचीत करने के दौरान प्रेम हो गया। इसी बीच युवक ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन, माँ ने इंकार कर दिया था। फिर, काफी मान मनव्वल के बाद मा राजी हुई थी। लेकिन, अगले वर्ष शादी करने की बात चली थी। इसी बीच युवक ने कहा हिमाचल चलो, दोनो वही शादी कर लेंगे। इसके वह भी राजी हो गई। लेकिन, जंक्शन पर पकड़ी गई।पत्नी को कहे थे कि झगड़ा करोगी तो भाग जाएंगे दूसरे के साथ:इधर, युवक ने कहा कि वह शादीशुदा है। लेकिन, वह अपनी पत्नी से परेशान था। उसने कहा कि उसकी पत्नी अक्सर बिना वजह के झगड़ा करती है। कॉल भी करती है तो बेइज्जत करने लगती थी। जिससे वह तंग था। इसको लेकर उसने पत्नी को कहा भी था कि ज्यादा परेशान करोगी तो वह दूसरे के साथ भाग जाएगा। फिर, उससे शादी कर लेगा। इस बात को उसने साबित करने के लिए भाग निकला। लेकिन, जंक्शन पर पकड़ा गया।








Leave a Reply