मधुबनी मुख्यालय में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण डीएम की ओर से सुबह 9 बजे किया गया। जिसके बाद 9 बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम की ओर से ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में पैरेड का आयोजन किया गया जिसमें सम्मिलित सभी पुलिसकर्मी ने झंडारोहण के बाद सलामी दिया।
9 बजकर 55 मिनट पर अनुमंडल कार्यालय पर सदर एसडीओ, 10 बजे डीडीसी की ओर डीआरडीए कार्यालय परिसर, जिप अध्यक्ष की ओर से जिला परिषद कार्यालय परिसर में 10 बजकर 05 मिनट पर, रेडक्रॉस सोसाइटी में 10 बजकर 15 मिनट और 10 बजकर 20 मिनट पर नगर आयुक्त की ओर से नगर निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
जिसके बाद जिले में 10th और 12वी कक्षा में प्रथम द्वितीय श्रेणी से हुए पास छात्र एवं छात्राओं को डीएम अरविंद कुमार व एसपी सुशील कुमार के द्वारा बच्चों को दिया गया प्रशस्ति पत्र वही खेलकूद में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसके बाद शहर के स्कूल कॉलेजों और राजनीतिक कार्यालय में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया।



Leave a Reply