BIHARBreaking NewsEDUCATIONMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में कोरोना वायरस का खौ’फ: विश्वविद्यालय औऱ कॉलेजों के हॉस्टल को भी कराया गया खाली…

विश्वविद्यालय और कॉलेज में पठन- पाठन बन्द होने के बाद अब छात्रावासो को भी बन्द करने का आदेश दिया गया है। विश्वविद्यालय के पीजी महिला और पुरुष छात्रावास को रविवार तक खाली करने का आदेश दिया गया है। वही एलएस कॉलेज और अन्य कॉलेज के हॉस्टलों को भी रविवार दोपहर तक खाली करने को कहा गया है।

डीएसडब्लु डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर हॉस्टल को बन्द करने का आदेश दिया गया है। अब 31 के बाद ही छात्रावासो को खोलने का आदेश दिया जाएगा या सरकार की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Input: Dainik Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.