Breaking News

पशुपति पारस के सांसदों ने पटना में दिखाई एकजुटता:प्रिंस पासवान ने कहा- विपक्ष के नेता फैलाते है इस तरह का अफवाह

बिहार के राजनीतिक गलियारे में शनिवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी में टूट की बडी खबर आने लगी। खबर सामने आई कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तीन सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं। सभी NDA छोड कर महागठबंधन में जा रहे है। इस बात के सामने आते ही पटना से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। अटकलों का बाजार गर्म हो गया। आनन फानन में सांसद अपनी सफाई भी देने लगे। राष्ट्रीय लोजपा के सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी और महबूब अली कैसर पार्टी छोडने की बात आ रही थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने भी इस बात को स्पष्ट कर दिया की उनके पार्टी से कोई नहीं जा रहा। महागठबंधन भ्रामक खबर फैला रहा है। रविवार को सभी सांसदों ने एक साथ आकर इस बात पर अपना स्प्ष्टीकरण दिया कहा वो NDA के साथ है और RLJP के साथ ही रहेंगे।

दैनिक भास्कर की टीम ने RLJP की संसदीय बोर्ड की चेयरमैन और सांसद वीणा सिंह से बात की तो उन्होने बताया कि पार्टी छोड़ने की बात गलत है। इनका दावा है कि इनकी पार्टी के अंदर किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। पार्टी के सभी सांसद एकजुट हैं। जब उनसे पुछा गया कि आपके पति JDU के MLC है और उसके पिछे उन्ही का हाथ है। तो उन्होने कहा कि ऐसा नही है वो लगातार JDU के साथ है और उसके बाद मैं LJP से सांसद बनी थी ऐसा नही है कि उन्होने ऐसा किया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि ये बात पूरी तरह से भ्रामक और अफवाह है। महागठबंधन में शामिल पाटिर्यों ने योजनाबद्ध तरीके से इस भ्रामक खबर को फैलाया है। NDA गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से केन्द्र और बिहार में पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में रहेगें। NDA गठबंधन को और भी मजबूत बनाने बनाएंगे। ये बात कुछ मीडिया के लोगों ने खबर फैलाई है। वो लोग चाहते है कि NDA इसी तरह से डिस्टर्ब होता रहे। लेकिन NDA मजबूत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.