Breaking News

लोजपा सांसद बोलीं- मैं NDA में हूं और रहूंगी:वैशाली में तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं होने पर कहा- हमें बुलाया ही नहीं

पारस गुट वाले लोजपा के तीन सांसदों के NDA छोड़ महागठबंधन में शामिल होने की बात पर वैशाली सांसद वीणा देवी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं NDA की हूं और रहूंगी। ये जो खबरें चल रही है। यह पूरी तरह अफवाह है। पता नहीं कहां से इस तरह की खबर फैलाई गई। अभी तो कोई चुनाव भी नहीं है। पार्टी में सब कुछ ठीक है। और सांसदों से भी मेरी बात हुई है। पर किसी ने इस तरह की बात नहीं कही है

उन्होंने कहा कि मैंने भी सोशल मीडिया पर ये खबर देखी थी। मुझे तो हंसी आ रह थी कि आखिर बिना आधार के कोई कैसे चला सकता है। हम NDA में हैं और रहेंगे। कहीं नहीं जाने वाले हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर कोई संपर्क करता है तो उन्होंने कहा कि फिर भी कहीं नहीं जाने वाले हैं। अब तक किसी ने उनसे संपर्क भी नहीं किया है।

हमें नहीं बुलाया गया

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में निकले तिरंगा यात्रा में वे शामिल नहीं हुई थी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देखिए हम अपने घर पर तिरंगा लगा रहे हैं। यात्रा में पार्टी की तरफ से या किसी माध्यम से हमें बुलाया ही नहीं। इससे वे थोड़ी सी क्षुब्ध जरूर दिख रही थी।

उनकी मर्जी जहां जाएं

CM नीतीश कुमार द्वारा NDA गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि ये तो उनकी मर्जी है। उन पर किसी का जोर तो नहीं है कि रोक ले। उन्हें जहां जाना था वे चले गए। ये तो उनकी व्यक्तिगत सोच है। इसमें हम और आप क्या कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.