BIHARBreaking NewsPATNASTATE

चिराग पासवान- “बिहार में विकास हुआ है लेकिन और काम करने की ज़रूरत है”

लोजपा चीफ और जमुई से सांसद चिराग पासवान में आज लोजपा की रैली कैंसिल करने के ऐलान के साथ ही बिहार की सियासत से जुड़ी बातें भी की. चिराग पासवान ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इशारों इशारों में जदयू के हमलावर नेताओं को नसीहत भी दी. चिराग पासवान ने कहा कि यात्रा के दौरान जो कमियां जनता ने बताईं मैंने बस उसे बताया मेरी बातों को शिकायत नहीं समझना चाहिए. इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में विकास हुआ है लेकिन और काम करने की जरूरत है.

लोजपा चीफ चिराग पासवान ने इस बात को सिरे से खारिज किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीट के दबाव के लिए ऐसा कहा गया. चिराग पासवान ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार या जदयू के भी नेता जाएंगे तो लोग शिकायत और सुझाव देंगे ही. जुमई से सांसद चिराग पासवान ने बताया कि जब मैं जिलों में गया तो मुझे लोगों ने बताया कि अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है. डायलिसिस की सुविधा नहीं है यही नहीं कहीं कहीं तो बीपी चेक करने का मशीन भी नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.