Breaking News

बेतिया में 2 भाइयों ने चचेरी बहन से किया गैं’गरे’प:नहाते वक्त चोरी से वीडियो बनाया

बेतिया में 15 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां 2 भाइयों ने अपनी चचेरी बहन के साथ गंदा काम किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसका नहाते वक्त चोरी से वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। इतना ही नहीं धमकी देते हुए ये भी कहा कि थाने में शिकायत करोगी, जाओ करो, हमलोग थाना ही खरीद लेंगे।

मामला नरकटियागंज शहर के एक मोहल्ले का है। यहां घर में अकेली लड़की को देख, घर में घुसकर उसके चाचा के लड़कों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

नहाकर निकली तो खींचकर बेड पर ले गए-पीड़िता

घटना में राजन और फैज दो भाई शामिल थे। रेप के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मामले में नाबालिग लड़की ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने अपने चाचा के दो नाबालिग लड़कों को आरोपित किया है। घटना मंगलवार शाम की है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके घर के लोग मोहर्रम के मेले में गए थे। वह घर में अकेली थी और नहा रही थी। उसी दौरान उसके चाचा के दोनों लड़के घर में घुस गए और नहाते वक्त का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसको निर्वस्त्र हालत में ही पकड़ लिया और खींच कर बेड तक ले गए।

‘शोर किया तो वीडियो फेसबुक पर डाल देंगे’

वहीं, नाबालिग ने विरोध किया तो उसका वीडियो दिखाते हुए कहा कि शोर करोगी तो इसको फेसबुक पर वायरल कर देंगे। उसके बाद उसके साथ रेप किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आवेदन में यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले भी राजन ने उसके साथ रेप किया था। लेकिन पंचायती के माध्यम से मामला सुलझा लिया गया था।

मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नाबालिग को मेडिकल और 164 के बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है। एक आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी नाबालिग है, उसके पिता को थाना लेकर आए थे। जांच के बाद उसे भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.